बिहार

गश्ती के दौरान हथियार और शराब सहित दो गिरफ्तार

Admin4
18 Dec 2022 3:02 PM GMT
गश्ती के दौरान हथियार और शराब सहित दो गिरफ्तार
x
बेगूसराय। बेगूसराय पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान दो अपराधियों को एक देशी पिस्तौल, तीन एवं 31 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार है। यह जानकारी एसपी योगेन्द्र कुमार ने दी। एसपी ने बताया कि नावकोठी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह, पुअनि खामस चौधरी एवं सशस्त्र बल के द्वारा संध्या गश्ती किया जा रहा था। इसी दौरान नावकोठी बांध पर वाहन चेकिंग के क्रम में नावकोठी निवासी राजेश कुमार एवं महात्मा सहनी को एक देशी पिस्तौल, तीन जिन्दा गोली एवं 31 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि राजेश कुमार पर नावकोठी थाना एवं महात्मा सहनी पर खोदावंदपुर थाना में पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। समय पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अवैध हथियार, कारतूस एवं शराब के साथ अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गश्ती में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा।

Admin4

Admin4

    Next Story