बिहार

नदी में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत हुई

Admin Delhi 1
11 Sept 2023 1:49 PM IST
नदी में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत हुई
x

छपरा: थाना क्षेत्र के इनई पंचायत के मोहम्मदपुर गांव के पास रविवार को सोंधी नदी में डूबने से एक ढ़ाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक मोहम्मदपुर गांव निवासी प्रेमचंद मांझी के ढ़ाई वर्षीय पुत्र यश राज बताया जाता है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खेल-खेल में छोटा बच्चा बांध से लुढकर सोंधी नदी के पानु में गिर गया। हलांकि घटना कब हुई इसकी सही जानकारी किसी को नहीं है। गाँव किसी महिला ने बच्चे की पैर नदी में देखा तो शोर मचाया।

Next Story