बिहार

देसी कट्टा और चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Rani Sahu
17 Oct 2022 1:15 PM GMT
देसी कट्टा और चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
x
मधुबनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल पुलिस ने गस्ती के दौरान पुरनाही चौक के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है।
पुलिस को देखते ही भागने लगे दोनों
आपको बता दे कि पुलिस ने यह कार्रवाई बासोपट्टी थाना के प्रशिक्षु दरोगा पंकज कुमार चौधरी, एएसआई शिव शंकर राय के नेतृत्व में किया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस विशेष अभियान के तहत गस्ती कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक चोरी के बाइक के साथ पुरनाही चौक पर खड़े हैं।उसमें एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार भी है। उक्त सूचना के सत्यापन के लिए बासोपट्टी थाने की पुलिस पुरनाही चौक पर पहुंची, जहां पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, जिसके बाद दोनों को पकड़ा गया। वहीं तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा, दो मोबाइल, एक नेपाली नंबर अपाची बाइक बरामद किया गया। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिलकोर जयनगर निवासी सुशील यादव, पिता विंदेश्वर यादव और विकास यादव, पिता अशोक यादव के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 205/22 दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में मधुबनी जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी विकास यादव पहले भी बाइक चोरी के आरोप में जेल भी जा चुका है।
सोर्स - Bybihardelegation21
Next Story