बिहार

TVS एजेंसी के मालिक को अपराधियों ने मारी गोली, हुई मौत

jantaserishta.com
3 Nov 2021 11:10 AM IST
TVS एजेंसी के मालिक को अपराधियों ने मारी गोली, हुई मौत
x
धनतेरस पर एक कारोबारी से लूट और हत्या का मामला सामने आया है.

हाजीपुर: अपराधी बेखौफ हैं, धनतेरस पर एक कारोबारी से लूट और हत्या का मामला सामने आया है. बदमाशों ने पहले डराकर कारोबारी से लूट की कोशिश की. लेकिन जब उन्हें कामयाबी नहीं मिली तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से कारोबारी खून से लथपथ जमीन पर गिर गया. यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में खौफ का माहौल है. दिवाली से पहले हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

यह वारदात बिहार के हाजीपुर नगर थाना इलाके के कोनहारा घाट की है. इन दिनों हर तरफ त्योहारी सीजन पर बंपर सेल चल रही है और लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं. टीवीएस मोटरसाइकिल और स्कूटी का शोरूम चलाने वाले नीरज रात के समय अपना काम समेट कर घर लौट रहे थे. तभी पहले से ही घात लगाकर उनके घर के बाहर बैठे बदमाशों ने कारोबारी पर हमला कर दिया. पुलिस का कहना है कि इस घटना से पहले बदमाशों ने करोबारी के घर की पहले से ही रेकी कर रखी थी.
पुलिस को सीसीटीवी जांच के बाद पता चला कि लाल शर्ट पहने एक लड़का कारोबारी के घर के सामने बार बार चक्कर लगा रहा था. दूसरा शख्स हेमलेट पहनकर उनके घर पर लगातार नजरे टिकाए हुआ था. रात करीब 9 बजे नीरज घर आते हैं और वो अपनी कार से उतरकर घर का गेट खोलते हैं फिर कार को अंदर लेकर जाते हैं. इसके बाद घर का गेट बंद करने बाहर की तरफ आते हैं. बस लुटारे इसी मौके का फायदा उठकर उन पर हमला कर देते हैं. इस पर लुटेरों और नीरज के बीच हाथापाई होती है. लूट की कोशिश को नाकाम होते देख बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर देते हैं. जिसमें गोली कारोबारी को लग जाती है. पूरी वारदात कारोबारी नीरज मिश्रा के घर के सामने एक मकान में लगे CCTV में कैद हो गई.
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास और परिवार के लोग बाहर की आते हैं खून से लतपथ देख नीरज को हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही नीरज की मौत हो गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान का दावा कर रही है और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story