बिहार

बिहार में आजादी के अमृत महोत्सव पर रोक लगाने की कोशिश : नितिन नवीन

Shantanu Roy
14 Aug 2022 5:02 PM GMT
बिहार में आजादी के अमृत महोत्सव पर रोक लगाने की कोशिश : नितिन नवीन
x
बड़ी खबर
पटना। भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने आरोप लगाया है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है। यह आरोप नितिन नवीन ने सरकारी पत्र का हवाला देकर लगाया है।नवीन आज भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मंत्री ने कहा कि देश के साथ बिहार में भी आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। लोगों को देश की आजादी का महत्व बताया जा है। इसी कड़ी में पिछले दिनों उन्होंने स्कूली बच्चों के बीच आजादी के संदेश को प्रचारित करने लिए स्कूलों के साथ बैठक की। इसके बाद छह अगस्त को एक पत्र जारी किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग के सहयोग से स्कूलों में अमृत महोत्सव मनाए जाने की बात थी।
नितिन नवीन ने कहा कि सरकार बदलते ही 12 अगस्त को एक नया आदेश जारी किया गया, जिसमें राज्य में कोविड का हवाला देकर किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक लगाने की बात कही गई है। राज्य में कोविड के केस लगातार कम हुए हैं। बीते 15 दिनों में औसतन 120 से 130 केस ही मिल रहे हैं। हकीकत यह है कि सरकार देश की आजादी का पर्व मनाने, लोगों के तिरंगा फहराने पर रोक लगाने की कोशिश कर रही है।
Next Story