बिहार

राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत,

Saba Naaz
29 Jun 2025 9:56 PM IST
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत,
x
Bihar बिहार : रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायलों का इलाज सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। मृतक की पहचान बक्सर जिले के डुमरांव निवासी भीरून यादव के 28 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार यादव के रूप में हुई है। घायल महिलाओं में उसकी पत्नी 26 वर्षीय संगीता कुमारी और 21 वर्षीय रोशनी कुमारी शामिल हैं।
इधर घटना की सूचना मिलते ही दरिगांव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story