बिहार

ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, दो लोगों की हालत गंभीर

Rani Sahu
13 Sep 2022 8:58 AM GMT
ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, दो लोगों की हालत गंभीर
x
खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर सतीश नगर चौक पर ट्रक ने ऑटो को पीछे से ठोकर मार दिया। जिसके कारण सड़क दुर्घटना में तीन लोग जख्मी हो गया। इसमें चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गया। जबकि दो जख्मी युवक को भागलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर जिले के चालक दोखाना जामा मस्जिद निवासी मो. अजीम के 22 वर्षीय पुत्र मो इमरान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई ।जबकि कोतवाली थाना क्षेत्र के होशियारपुर निवासी मो रियासत का 25 वर्षीय पुत्र मो. एजाज और जब्बार का 24 वर्षीय पुत्र अकबर गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक के परिजन ने बताया कि इमरान, एजाज, जब्बार तीनो युवक मुंगेर से नवगछिया के लिए ऑटो से निकला था। बताया कि नवगछिया में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। पसराहा थाना क्षेत्र के सतिशनगर चौक के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया।
इसके कारण ऑटो चालक मो इमरान जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए गोगरी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां चिकित्सक ने इमरान को मृत घोषित कर दिया। जबकि मो. एजाज और अकबर का प्राथमिक उपचार कर भागलपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन का रोकर बुरा हाल है। परिजन ने बताया कि मो. इमरान को एक पुत्री है। तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story