
x
कैमूर। कैमूर से जहां तेज रफ़्तार ट्रक ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को रौंद दिया है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई। वहीँ घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगो ने अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
मामला मोहनिया का बताया जा रहा है जहां शहर के सबसे व्यस्ततम माना जाने वाला चांदनी चौक पर डड़वा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार धान लदा ओवरलोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ते चली गई। जिसमें 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें 3 लोगों की अभी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
वहीँ सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस और दंगा नियंत्रण वाहन मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भिजवाया गया। वही घटनास्थल पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमी हुई थी। चांदनी चौक पर दिन में बड़े वाहनों के लिए नो एंट्री लगा हुआ है नो एंट्री को लेकर एक सेकसन फोर्स की तैनाती की गई है, उसके बावजूद धान लदा ओवरलोड ट्रक कैसे आया यह तो जांच का विषय है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story