
x
बड़ी खबर
बिहारशरीफ। जिला कांग्रेस कमिटी नालन्दा के अध्यक्ष दिलीप कुमार की अगुवाई में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी की गौरव यात्रा तिरंगा पदयात्रा के रूप में निकाली गई। यह पदयात्रा जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय राजेंद्र आश्रम से चलकर अनुग्रह पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए भराव पर चौक चौराहों से होते हुए कारगिल पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए करीब 16 किलोमीटर पदयात्रा कर नालंदा के मोहनपुर गांव में अवस्थित स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा समाप्त किया गया।
आज का यह पदयात्रा कई मायनों में अलग दिख रहा था सैकड़ों लोग अपने हाथों में देश का तिरंगा लिए आजादी के गीत गाते हुए बहुत ही संयमित तरीके से पदयात्रा कर रहे थे मोहनपुर में ही 95 वर्षीय राजेन्द्र सिंह जी जिन्होंने आजादी की लड़ाई के समय महात्मा गांधी जी ,नेहरू जी पटेल साहब एवं कई अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ सत्याग्रह में भाग लिया था। इनके द्वारा ही इस गांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा लगाई गई है। जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा आजादी के सिपाही राजेन्द्र सिंह जी को शॉल मोमेंटो एवं कांग्रेस पार्टी का तिरंगा अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस सम्मान से वह काफी भावविभोर हो गए और उन्होंनेअपनी आंखों के आंसुओं को रोकते हुए बताया कि मैं आजादी के समय का साक्षात गवाह हूं उन्होंने कहा कि आज जिस अवस्था में हम लोग इस उम्र में आजाद हिंदुस्तान को देख रहे हैं वह कहीं से भी आजाद नहीं दिख रहा है। आज हिंदुस्तान पूरी तरह से मतलबी एवं फरेबी नेताओं के चंगुल में फंसा हुआ है उन्होंने यह भी बताया कि शायद जिन लोगों ने आजादी की लड़ाई में अपनी कुर्बानी दी अगर वह जानते कि देश को इस हाल में करने वाला भी शासक आएगा तो कभी वह लोग देश को आजाद नहीं करवाते। उनलोगों ने अपनी एवं अपने परिवार की जान की चिंता किये बगैर अपनी शहादत देकर काफी मुश्किलों से इस देश को आजाद करवाया था।इस मौके पर कांग्रेस आई के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि आज जिस तरह से तिरंगे का प्रचार प्रसार किया जा रहा है शायद वर्तमान की सरकार यह भूल चुकी है कि हमारा तो इतिहास ही रहा है तिरंगा में लिपट कर जाने का। इसी तिरंगे को लेकर आजादी के लाखों दीवाने हिंदुस्तान को आजादी दिलाने में शहीद हुए हैं।
Next Story