बिहार

बिहार के जमुई में दर्दनाक हादसा : मां ने 3 बच्चों के साथ मौत को लगाई गले

Bhumika Sahu
19 July 2022 8:50 AM GMT
बिहार के जमुई में दर्दनाक हादसा : मां ने 3 बच्चों के साथ मौत को लगाई गले
x
दर्दनाक हादसा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जमुई( बिहार): बिहार के जमुई जिले में एक दर्दनाक घटना हुई है। पारिवारिक कलह के कारण अपने तीन बच्चों के साथ महिला ने कुआं में छलांग लगा दी। तीनों की मौत हो गई। घटना जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के धनवे गांव की है। महिला द्वारा तीन बच्चों के साथ खुदकुशी करने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने शक जाहिर की है कि महिला ने परिवारिक कलह के कारण ऐसा किया। घटना की सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है। साथ ही महिला के के अपने बच्चों के साथ आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद से महिला के ससुराल वाले फरार हैं।

महिला का पति कोलकाता में करता है काम
महिला बबिता देवी (35) अपने तीन बच्चे कृष्णा कुमार (9), अंकुश कुमार (7) और दिलखुश कुमार (5) के साथ देर रात कुआं में छलांग लगाई। सुबह ग्रामीणों ने कुआं में तीनों का शव देखा। महिला का पति पप्पू यादव कोलकाता में काम करता है। घटना के वक्त वह कोलकाता में ही था। महिला का मायका बाराताड़ गांव में है। उसके मायके वाले भी घटना स्थल पर पहुंचे और ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की। मायके वालों ने ससुराल वालों पर महिला को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। बताया कि 18 साल पूर्व बबिता की पप्पू यादव से शादी हुई थी। उसे ससुराल में काफी प्रताड़ित किया जाता था। चारों की मौत से महिला के मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
फरार है ससुरालवाले
घटना के बाद से महिला के ससुराल वाले फरार है। सास, ससुर समेत अन्य ससुरालवालों की तलाश पुलिस कर रही है। वहीं, महिला का पति पप्पू यादव कोलकाता में है। अभी तक वो भी गांव नहीं पहुंचा है। मायके वाले ससुराल वालों पर केस दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल तीनों शव को सदर अस्पताल जमुई में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।


Next Story