बिहार

तबादला : राज्‍य में तीन अफसरों का स्थानांतरण

Admin2
17 May 2022 4:46 AM GMT
तबादला : राज्‍य में तीन अफसरों का स्थानांतरण
x
गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार में एक बार फ‍िर से भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इस बार राज्‍य में तीन अफसरों का स्थानांतरण कर दिया गया है। भोजपुर के पुलिस कप्तान भी बदल दिए गए हैं। अभी तक मद्य निषेध विभाग के एसपी रहे संजय कुमार सिंह को भोजपुर का नया एसपी बनाया गया है। इसके साथ वह अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस, आरा के समादेष्टा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। आरा के एसपी रहे विनय तिवारी अब मद्य निषेध, अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी बनाए गए हैं। इसके अलावा पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहीं धुरत सायली सावलाराम को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-05, पटना का नया समादेष्टा बनाया गया है।

गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।


Next Story