बिहार

सड़क हादसे में दो भाइयो की दर्दनाक मौत

Admin2
29 July 2022 10:12 AM GMT
सड़क हादसे में दो भाइयो की दर्दनाक मौत
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली में शुक्रवार सुबह हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों सुबह कोचिंग में पढ़ाई कर घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नेशनल हाईवे 27 पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा बरौली थाना इलाके के सोनबरसा गांव में एनएच 27 पर हुआ। मृतकों का नाम राहुल और अजय था। उनकी उम्र 8-9 साल थी और दोनों आपस में चचेरे भाई थे। वे सोनबरसा गांव के ही रहने वाले थे। सुबह दोनों ट्यूशन पढ़ने के लिए कोचिंग इंस्टीट्यूट गए। घर लौटते वक्त उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जैसे दोनों की मौत की सूचना मिली मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने एनएच 27 को जाम कर दिया और प्रशासन से मुआवजे की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच की जा रही है।
source-hindustan


Next Story