बिहार

Gohana में दर्दनाक हादसा, भूसे के ढेर में दबने से बिहार के युवक की मौत

Kavita2
15 May 2026 5:41 PM IST
Gohana में दर्दनाक हादसा, भूसे के ढेर में दबने से बिहार के युवक की मौत
x

Haryana हरियाणा: हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में मोर चौक के पास स्थित एक पशु डेरी में काम करने वाले श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह पशुओं के लिए भूसा (तूड़ा) लेने के लिए पास के प्लॉट में रखे ढेर में गया था और अचानक उसी के नीचे दब गया।

मृतक की पहचान बिहार के वैशाली जिले के गांव पुरुषोत्तमपुर निवासी उदय के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है। वह पिछले तीन से चार महीनों से गोहाना में बंटी की पशु डेरी में काम कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर उदय डेरी के पास एक प्लॉट में रखे भूसे के कूप से पशुओं के लिए चारा लेने गया था। इसी दौरान अचानक भूसे का बड़ा ढेर उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह उसके नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भूसे का ढेर काफी बड़ा और असंतुलित तरीके से रखा हुआ था, जिससे उसके गिरने की संभावना बनी रहती थी। हादसे के बाद डेरी परिसर में शोक का माहौल है।

परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिवार में इस दुखद घटना के बाद मातम छाया हुआ है।

Next Story