
x
बड़ी खबर
बस्ती। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा में हाइवे पर आज सुबह अयोध्या से सावन के मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। दुर्घटना में 14 लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी श्रद्धालु महाराजगंज जनपद के निवासी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्राली को किसी अज्ञात बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह बीच सड़क पर ही पलट गई। स्थानीय पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। घायलों में चार की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला चिकित्सालय, बस्ती के लिए रेफर किया जा रहा है। घायलों में कई महिलाएं भी हैं। लोगों ने बताया कि ट्राली पर 45 श्रद्धालु सवार थे।
Next Story