बिहार
आज लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानिए बिहार में कितनी देर तक रहेगा असर
Shantanu Roy
8 Nov 2022 11:16 AM GMT

x
बड़ी खबर
पटना। आज यानी मंगलवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। इसका असर पूरे भारत में दिखाई देगा। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण शाम 5 बजकर 05 मिनट से प्रारंभ होकर 6ः19 बजे समाप्त होगा, लेकिन सूतक सुबह 8 बजे के पहले लग जाएगा। वहीं बिहार के मिथिला क्षेत्र समेत गया में चंद्र ग्रहण का असर लगभग डेढ़ घंटे तक दिखाई देगा।
जानें कब शुरू होगा ग्रहण
शास्त्रों की मानें तो मिथिला क्षेत्र में यह चंद्रग्रहण शाम 4.59 पर शुरू हो होगा और 6.20 पर समाप्त हो जाएगा। इस प्रकार मिथिला में चंद्र ग्रहण का असर लगभग डेढ़ घंटे तक दिखाई देगा और ग्रहण का सूतक सुबह 8 बजे के पहले लग जाएगा। वहीं बिहार के गया में चंद्र ग्रहण का असर शाम 5 बजे से लेकर शाम के 06:19 मिनट तक रहेगा।
ग्रहण के समय रखें कुछ सावधानियां
हिंदू धर्म की मानें तो ग्रहण के समय कुछ सावधानियां बरतनी जरुरी होती है। खासकर गर्भवती महिला को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। शास्त्रों में गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान अधिक श्रम न करने और सूर्य या चंद्र किरणों के आगे जाने से मना किया जाता है ताकि गर्भस्थ शिशुओं पर विकिरण का कोई असर न पड़े। ग्रहण के दौरान ऐसी महिलाओं को सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए। राहु के काले, नीले, स्लेटी या गहरे रंगों से परहेज करना चाहिए।
जानें क्या कहते है ज्योतिषी
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, मंगलवार को लगने वाले चंद्र ग्रहण 4 राशियों के लाभदायक रहेगा, जिसमें मिथुन राशि, कर्क राशि, वृश्चिक राशि और मकर राशि शामिल है। इसके अलावा अन्य 8 राशियों के लोगों के लिए यह चंद्रग्रहण सामान्य या अहितकारी होगा। इन 8 राशियों वाले जातकों के लिए यह ग्रहण देखना शुभ नहीं रहेगा। बता दें कि जब ग्रहण का सूतक काल चला होता है उस समय जितना संभव हो सके कम बोलना चाहिए और भगवान की भक्ति में अपना मन लगाएं, भगवान का ध्यान करें, उनकी स्तुति करें।
Next Story