बिहार

आज पूर्णिया में सीएम नीतीश कुमार करेंगे इथेनॉल प्लांट का शुभारंभ, जानें क्या है इसकी खासियत

Renuka Sahu
30 April 2022 4:20 AM GMT
Today CM Nitish Kumar will launch ethanol plant in Purnia, know what is its specialty
x

फाइल फोटो 

पूर्णिया विकास के क्षेत्र में नयी इबारत लिखने वाला है। केनगर प्रखंड के परोरा में शनिवार दोपहर 12.20 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्रा. लि. के ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का शुभारंभ करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पूर्णिया विकास के क्षेत्र में नयी इबारत लिखने वाला है। केनगर प्रखंड के परोरा में शनिवार दोपहर 12.20 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्रा. लि. (इआईबीपीएल) के ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का शुभारंभ करेंगे। सूबे में कई और इथेनॉल प्लांट पर काम हो रहा है। इस तरह बिहार देश का इथेनॉल हब बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

खुशी की बात यह है कि इथेनॉल पॉलिसी 2021 के बाद बिहार के पहले ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का शुभारंभ धमदाहा विस क्षेत्र के परोरा में होगा। इस प्लांट के शुरू होने से सीमांचल के विकास का द्वार भी खुलेगा। 105 करोड़ के प्रोजेक्ट वाला यह प्लांट किसानों के लिए वरदान साबित होगा। पूर्णिया समेत सीमांचल में चारों जिले में मक्का और धान का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है।
प्लांट में रोजाना 165 टन मक्का और 120 टन राइस हस्क की खपत होगी। इससे प्रतिदिन 65 हजार किलोलीटर इथेनॉल का उत्पादन होगा। अच्छी बात यह है कि इस प्लांट में प्रतिदिन ढाई मेगावाट बिजली का उत्पादन भी होगा, जिससे ही यह प्लांट चलेगा। प्लांट खुलने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर करीब 250 लोगों को रोजगार मिलेगा। सूबे में पहले चरण में 17 इथेनॉल इकाई लगेंगी।
कोसी और सीमांचल को मिलेगा मक्के का भाव
कोसी और सीमांचल का क्षेत्र बिहार में मक्का उत्पादन का गढ़ है और मक्का या चावल आधारित इथेनॉल प्लांट के लगने से क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा। इथेनॉल उत्पादन में बड़ी मात्रा में मक्का या चावल और चावल की भूसी की खपत होगी, इससे यहां के किसानों को मक्का के अच्छे दाम मिलेंगे। पिछले दो वर्षों से किसानों को मक्का का अच्छा भाव नहीं मिल रहा था। हालांकि इस साल दाम बेहतर हैं। प्लांट लगने से किसान खुश हैं कि उन्हें अब बाहर के कारोबारियों का मुंह नहीं देखना होगा।
हले चरण में 17 इथेनॉल इकाई होंगी स्थापित
बिहार इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति 2021 के तहत बिहार में पहले चरण में 17 इथेनॉल उत्पादन इकाईयां स्थापित हो रही हैं। इनमें 4 इथेनॉल इकाई बनकर तैयार हैं। 30 अप्रैल को पहले ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का शुभारंभ हो जाएगा।
Next Story