
x
Patna पटना: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि बिल्कुल टीएमसी के गुंडों को सावधान हो जाना चाहिए। 4 मई के बाद निश्चित तौर पर इलाज किया जाएगा। पीएम मोदी ने बंगाल की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं टीएमसी के सभी गुंडों, सिंडिकेट, भ्रष्टाचारियों को एक आखिरी मौका देता हूं। 29 अप्रैल से पहले अपने-अपने थाने में आत्मसमर्पण कर लो, क्योंकि 4 मई के बाद कोई भी बच नहीं पाएगा।
पीएम मोदी के बयान का समर्थन करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी की सरकार जनमत की सरकार नहीं है, बल्कि गुंडागर्दी की सरकार है। गिरिराज सिंह ने कहा कि टीएमसी के गुंडे सावधान हो जाएं। वोटरों को डरा-धमकाकर वोट बटोरने की कोशिश न करें। 4 मई के बाद सभी का इलाज किया जाएगा।
उन्होंने टीएमसी के गुंडों को चेतावनी दी कि चुनाव के बाद कोई नहीं बचेगा। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस 1996 से ही महिलाओं के आरक्षण बिल को लटकाने का काम कर रही है। गिरिराज सिंह ने सीएम ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि महिलाओं के साथ जो धोखा किया जा रहा है, महिलाएं इसका जवाब देंगी। ममता बनर्जी को चुनाव में इसका पता चल जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी का दृढ़ संकल्प है। भले ही अभी तक समर्थन नहीं था, जो लोग आधी आबादी (महिलाओं) के अधिकार छीनने पर जश्न मना रहे हैं, उन्हें पछताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और हमारी भाजपा की सरकार पर करोड़ों माताओं-बहनों का अटूट विश्वास और आशीर्वाद है। महिला आरक्षण की राह में रोड़ा अटकाने वाली मानसिकता को जनता भली-भांति समझती है और आने वाले समय में अपने वोट की चोट से इसका करारा जवाब देगी।
Tagsगिरिराज सिंहनरेंद्र मोदीटीएमसीममता बनर्जीबंगाल चुनावभाजपा बयानमहिला आरक्षणराजनीति बयानविपक्ष पर हमलापटना खबरGiriraj SinghNarendra ModiTMCMamata BanerjeeBengal electionsBJP statementwomen reservationpolitical statementattack on oppositionPatna newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





