
x
BIHAR बिहार। विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कैमूर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। जिले में कुल 1,484 मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरी मोहन शुक्ला ने शनिवार को बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 63 कंपनियां केंद्रीय सुरक्षा बलों की विभिन्न इलाकों में तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि ये कंपनियां मतदान केंद्रों, रूट ऑब्जर्वेशन पॉइंट्स (ROPs), फ्लाइंग स्क्वाड टीम (FST), स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST), सुपर जोनल और सब-जोनल इलाकों में तैनात हैं। क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन के तहत लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, भय या दबाव के बिना मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
एसपी शुक्ला ने कहा कि जिले में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की पहचान कर ली गई है। उन इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है और सीसीटीवी के माध्यम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने सभी सीमाओं पर चेकपोस्ट स्थापित कर बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर नियंत्रण रखा है। शराब, नकदी या किसी भी अवैध गतिविधि की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त रणनीति तैयार की है।
हरी मोहन शुक्ला ने कहा कि “प्रत्येक मतदाता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और निष्पक्ष, शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान करें। प्रशासन ने सभी कर्मियों को तैनाती से पहले आवश्यक ब्रीफिंग और प्रशिक्षण दिया है ताकि चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।
Tagsकैमूर चुनावबिहार विधानसभाएसपी हरी मोहन शुक्लासुरक्षा व्यवस्थाकेंद्रीय बल तैनाती63 कंपनीमतदान केंद्रचुनाव आयोगएरिया डोमिनेशनFSTSSTड्रोन निगरानीनिष्पक्ष मतदानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





