बिहार

बिहार के 14 जिलों में आंधी का अलर्ट

Admin2
2 Jun 2022 3:30 PM IST
bihar, jantaserishta, hindinews
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बुधवार की शाम में पटना व इसके आसपास इलाकों के अलावा जहानाबाद, नालंदा व सारण में तेज हवा के साथ हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश भर में अगले 24 घंटों के दौरान मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

राजधानी में पांच दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।वहीं, 14 जिलों पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी की स्थिति रविवार तक बने रहने के आसार हैं। इन जगहों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है। इसको देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भागों के अधिकतर शहरों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज हुई

Next Story