बिहार

दो बच्चों को कुएं में फेंका ;पति से बदला लेने को बेरहम बनी Stepmother

Jyoti Nirmalkar
25 July 2024 4:36 AM GMT
दो बच्चों को कुएं में फेंका ;पति से बदला लेने को बेरहम बनी Stepmother
x
पटना BIHAR : बिहार की राजधानी पटना में एक मां का बेरहम चेहरा सामने आया है। पति से विवाद खीझ दो बच्चों पर कुछ इस तरह उतारा कि एक की मौत हो गई। पति ने खेत बेचने से आई रकम नहीं दी तो सौतेली मां ने पहली पत्नी के दो बच्चों को कुएं में फेंक दिया। इस दौरान एक मासूम की मौत हो गई। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के कन्हौली में मंगलवार की शाम हुई। मृतक की पहचान सदिसोपुर निवासी अरुण कुमार शर्मा के सात वर्षीय पुत्र अर्णव कुमार
के रूप में हुई है। जबकि घायल पांच वर्षीय पुत्र Shammi Kumar शम्मी कुमार का इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अर्णव वर्ग एक में पढ़ता था। जबकि उसका भाई शम्मी एलकेजी का छात्र है। इधर, बच्चे को कुएं में फेंकने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। लोगों ने मिलकर तुरंत दोनों को बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिये रेफरल अस्पताल में लाया गया जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। गया कोर्ट में फायरिंग से हड़कंप, पेशी पर आए कैदी फोटो खान और एक सिपाही को लगी गोली
पति के बयान पर एफआईआर दर्ज इस मामले में पुलिस ने आरोपित महिला शारदा कुमारी और उसकी मां (सौतेली नानी) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बिहटा थानेदार राजकुमार पांडेय ने छानबीन की। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। बकौल थानेदार हाल ही में सदीसोपुर के रहने वाले अरुण कुमार ने अपनी खेत बेची थी। उसकी सौतेली पत्नी उससे आये रुपये के नहीं मिलने को लेकर नाराज चल रही थी। इस कारण उसने बदला लेने की नियत से दोनों बच्चों को कुएं में फेंक दिया। अरुण के बयान पर ही उसकी दूसरी पत्नी व सास के उपर केस दर्ज किया गया है। अक्सर घर में होता था झगड़ा अरुण कुमार शर्मा ने दो शादी की है। पहली पत्नी Rajani Devi रजनी देवी से उन्हें दो पुत्र अर्णव और शम्मी हैं। जबकि दूसरी पत्नी शारदा से एक पुत्री है। दूसरी शादी को लेकर दोनो पत्नी के बीच लगातार झगड़ा होता है। अरुण ने दोनों के लिये कन्हौली बाज़ार पर किराया का मकान ले रखा था। पहली पत्नी के दोनों पुत्र कन्हौली बाजार स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं।
Next Story