बिहार

मिट्टी में दबने से तीन महिलाओं की जान चली गई

Rani Sahu
10 April 2024 12:42 PM GMT
मिट्टी में दबने से तीन महिलाओं की जान चली गई
x
पश्चिम सिंहभूमः बहरागोड़ा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां मिट्टी में दबने से तीन महिलाओं की मौत हो गई वहीं दो बच्चियों समेत चार महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। यह घटना बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मटिहाना पंचायत अंतर्गत धर्मपुर गांव की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार घर की रंगाई के लिए सात महिलाएं मिट्टी खोदने गई थी। मिट्टी खोदने के दौरान अचानक जमीन धंस गई जिसमें दबने से तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जबकि घटना में दो बच्चियों सहित चार महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। गंभीर रुप से घायल लोगों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के जरिए बहरागोड़ा सीएचसी लाया गया है।घटना के बाद जमशेदपुर सांसद विद्युतवरण महतो ने भी ट्वीट करते हुए दुख जताया है और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है।
Next Story