बिहार

तीन मनचलों ने बनाया नाबालिक लड़की को हवस का शिकार

Rani Sahu
18 March 2023 8:23 AM GMT
तीन मनचलों ने बनाया नाबालिक लड़की को हवस का शिकार
x
बांका : खबर बांका से है, जहां तीन मनचलों ने एक नाबालिक लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। गुरुवार की रात तीनों आरोपियों ने लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। घटना धोरैया थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
बताया जा रहा है कि करीब 6 महीने पहले पीड़िता का संपर्क एक मोबाइल कॉल के जरिए बहेड़ी निवासी नीतीश कुमार के साथ हुआ था। लड़की के मना करने के बावजूद नीतीश उसे बार बार फोन कर मिलने के लिए बुलाता था। इस दौरान नीतीश अपने ममेरे भाई सदाशिव और एक अन्य लड़के विकास से भी बात कराता था। बार बार बुलाने के बाद लड़की घर से यह कह निकल गई कि वो अपनी दोस्त के घर जा रही है।
लड़की नीतीश से मिलने धोरैया पहुंची तो तीनों आरोपी उसे लेकर सुनसान जगह पर गए और बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी पीड़ित लड़की को छोड़कर मौके से फरार हो गए। अगले दिन लड़की थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Next Story