बिहार

ऑटो व बाइक की टक्कर में तीन जख्मी

Admin Delhi 1
18 July 2023 12:38 PM IST
ऑटो व बाइक की टक्कर में तीन जख्मी
x

गोपालगंज न्यूज़: मांझागढ़ थाने के दानापुर गांव के समीप एनएच 27 पर ऑटो व बाइक की हुई टक्कर में बाइक सवार तीन युवक जख्मी हो गए. जख्मी युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हजियापुर मोहल्ले का विक्की कुमार, जावेद अली व अरार मोड़ निवासी मनीष कुमार एक बाइक पर सवार होकर किसी से की सुबह बरौली जा रहे थे. वे जैसे ही मांझागढ़ थाने के दानापुर गांव के समीप एनएच 27 पर पहुंचे कि सामने से आ रही ऑटो से इनकी बाइक टकरा गई. इससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. इसके बाद उनकी मदद से जख्मी बाइक सवार तीनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद तीनों जख्मी युवकों के परिजन सदर अस्पताल में पहुंच गए.

डोंगल खराब, नहीं बन रहा प्रमाण पत्र

जिले में पुलिस प्रशासन के तहत पासपोर्ट इंक्वायरी और चरित्र प्रमाण पत्र सहित अन्य कागजात बनाने का कार्य बाधित है या समय पर नहीं हो रहा है.

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का कहना है कि पासपोर्ट शाखा में लगी डोंगल मशीन की समय अवधि 30 जून 2023 को ही समाप्त हो चुकी है. इसके नवीकरण को लेकर ईमेल के माध्यम दिल्ली को सूचना भेजी गयी है. यही कारण है कि पासपोर्ट, चरित्र प्रमाण-पत्र सहित अन्य कार्य समय से नहीं हो पर रहे हैं.

Next Story