
x
Patna पटना। बहुचर्चित मोकामा हत्याकांड में पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पटना ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP ग्रामीण) विक्रम सिहाग ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में इस मामले की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अब तक मामले में कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं और दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। SP सिहाग ने कहा, “अब तक इस मामले में कुल तीन FIR दर्ज हुई हैं। आज दिन में पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड के तीन डॉक्टरों द्वारा किया गया है।”
उन्होंने बताया कि पहली FIR मृतक के पोते द्वारा दर्ज कराई गई है, जिसमें कुल पांच अभियुक्तों के नाम शामिल हैं। दूसरी ओर, प्रतिपक्ष की तरफ से दिए गए आवेदन पर दर्ज एफआईआर में छह लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इसके अलावा, तीसरी एफआईआर पुलिस की ओर से दर्ज की गई है, जिसमें अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपित किया गया है। SP ने कहा कि पुलिस को घटनास्थल से कई वीडियो और फोटो फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर साक्ष्य एकत्रित कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा, “वीडियो जो हमें मिल रहे हैं उसके आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है।”
घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें। इस बीच, मोकामा के ग्रामीणों ने मृतक के लिए न्याय की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द सभी दोषियों को पकड़ने की मांग की है। वहीं, राजनीतिक दलों ने भी इस घटना को लेकर सरकार पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। SP विक्रम सिहाग ने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। “हम निष्पक्ष जांच कर रहे हैं, चाहे आरोपी किसी भी पक्ष का क्यों न हो,” उन्होंने कहा।
Tagsमोकामा हत्याकांडपटना ग्रामीणSP विक्रम सिहागएफआईआरगिरफ्तारियांपोस्टमार्टम रिपोर्टपुलिस जांचअज्ञात आरोपीबिहार अपराधकानून व्यवस्थापटना पुलिसजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





