
x
Bihar बिहार: उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व-भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को मुंगेर में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में अवैध कब्जाधारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि हो या गरीब एवं कमजोर वर्ग की जमीन, उस पर अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की जांच कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि फर्जी दस्तावेज बनाकर भूमि हड़पने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बिहार में भूमि विवाद सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है, जो कई बार परिवारों और पीढ़ियों तक को प्रभावित करता है। ऐसे में सरकार का लक्ष्य है कि इन विवादों का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहकर जमीन पर प्रभावी रूप से हो।
डिप्टी सीएम ने कहा कि अब तक आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में 15 हजार से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका डिजिटल माध्यम से पंजीकरण और नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध कब्जाधारियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सरकार पारदर्शिता, सुशासन और जनहित को प्राथमिकता देते हुए भूमि विवादों के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
Tagsविजय कुमार सिन्हामुंगेरभूमि विवादअवैध कब्जाबिहार सरकारजनसंवाद कार्यक्रमभूमि सुधारफर्जी दस्तावेजकानूनी कार्रवाईसुशासनVijay Kumar SinhaMungerland disputeillegal occupationBihar Governmentpublic dialogue programland reformfake documentslegal actiongood governanceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





