बिहार

छपरा में हसनपुर से ट्राली समेत ट्रैक्टर ले गए चोर

Admin Delhi 1
9 Jun 2023 6:22 PM IST
छपरा में हसनपुर से ट्राली समेत ट्रैक्टर ले गए चोर
x

छपरा न्यूज़: बीती रात चोरों ने नयागांव थाना क्षेत्र के हसनपुर से एक ट्रैक्टर तथा उसका डाला गायब कर दिया। इसे लेकर हसनपुर के जयचंद चौरसिया ने नयागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हके लिए एक आवेदन दिया है। उसने कहा कि वह अपने दरवाजे पर ट्रैक्टर तथा डाला लगाकर सो रहा था इसी बीच चोरों ने डाला सहित ट्रैक्टर को गायब कर दिया। सुबह जब लगाए गए जगह पर ट्रैक्टर नहीं था तब खोजबीन शुरू कर दी गई।

कुछ पता नहीं चलने पर नयागांव थाना में आवेदन दिया गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच-पड़ताल की जा रही है।

Next Story