बिहार

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना

Admin4
17 Nov 2022 6:56 PM GMT
बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना
x
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिलें में इन दिनों चोरी की घटनाएं पर गई है। वही बता दे की एक व्यवसाई के बंद घर से 5.25 लाख रुपए और 17 लाख के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। वही यह घटना मेहसौल ओपी क्षेत्र के शांतिनगर वार्ड 11 की है। जहां के ऑटो स्पेयर्स पार्टस व्यवसायी संतोष कुमार के बंद घर से मेन गेट का ग्रील तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। वही पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि चोरों के द्वारा 5.25 लाख नगद समेत 17 लाख से अधिक का सोने और चांदी का जेवरात चोरी कर लिया गया है। बता दे की बीते 15 नवंबर को अपने पूरे परिवार के साथ बैरगनिया ससुराल गए हुए थे। आज दिन में लौटने के बाद ग्रिल टूटा देखा तो उनके होस उड़ गए। वही अंदर घुसने के बाद चोरों के द्वारा काफी तोड़फोड़ की गई है। वही अलमीरा तथा आने नौकरों का ताला टूटा हुआ पाया गया। जिसमें रखे 5.25 लाख नगद समेत 17 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। वही पीड़ित ने बताया की गायब जेवरात में सोने का 3 चैन, हाथ का 2 जोड़ी कंगन, 4 जोड़ी बाली, 8 अंगुठी, एक मंगलसूत्र व 2 चांदी का पाजेब शामिल है।
शहर में लगातार हो रही चोरी
वही इस संबंध में पीड़ित व्यवसायी के द्वारा मेहसौकी ओपी में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। वही इस संबंध में थानाध्यक्ष गौडी शंकर बैठा ने कहा कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले का छानबीन किया जा रहा है। बता दें एक दिन पूर्व सीतामढ़ी शहर के कॉलेज गेट के समीप से एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरी की घटना को लेकर लगातार पुलिस गश्ती पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
Admin4

Admin4

    Next Story