बिहार

कैमूर में महिला के गले से लॉकेट छीन भागे चोर

Shantanu Roy
8 July 2022 2:27 PM GMT
कैमूर में महिला के गले से लॉकेट छीन भागे चोर
x
बड़ी खबर

कैमूर। जिले के मोहनिया नगर वार्ड 14 में गुरुवार की रात महिला के गले से सोने का लॉकेट छीनकर भागने उचक्के को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसके दोनों हाथ बांधकर जमकर पिटाई कर दी। पूरे घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मोहनिया पुलिस ने उचक्के को गिरफ्तार कर इलाज कराने के लिए अनुमंडल अस्पताल में ले गई। इलाज होने के बाद पुलिस ने उसे लॉकअप में बंद कर दिया।

मोहनिया पुलिस की माने तो गुरुवार की रात एक महिला वार्ड नंबर 14 की गली से गुजर रही थी तभी उचक्के की नजर महिला के गले में सोने के लॉकेट पर पड़ी और उसे फील कर भागने लगा। महिला ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। गिरफ्तार उचक्के की पहचान मोहनिया थाना के बरेज गांव निवासी जयश्री पासी के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि भभुआ रोड स्टेशन के समीप शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। चुकी भभुआ रोड स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव है। ट्रेन से उतरकर यात्री स्टेशन रोड के रास्ते जीटी रोड पर या बस पड़ाव जाते हैं। ऐसे में मौका मिलते ही चोर और असामाजिक तत्व इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं। ऐसी स्थिति में नगर के भीतर पुलिस की पेट्रोलिंग जरूरी है ताकि लोगों के साथ इस तरह की घटना घटित ना हो।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story