बिहार

इस राज्य में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bhumika Sahu
3 Aug 2022 8:48 AM GMT
इस राज्य में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
x
प्रदेश के अधिकतर भागों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

पटना: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की वजह से प्रदेश के अधिकतर भागों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, तेज हवाओं के साथ वर्षा हुई। राजधानी पटना सहित अन्य शहरों में भी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में देर रात बारिश हुई है। इस के चलते मौसम विभाग ने बिहार की वर्षा को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। जिसमें बिहार में तेज मूसलाधार बारिश होने की पूरी संभावना है। इससे पहले प्रदेश के लोग तेज धूप एवं उमस भरी गर्मी की वजह से परेशान थे। मगर वर्षा के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

वहीं, पड़ोसी देश नेपाल में निरंतर तेज मूसलाधार वर्षा होने की वजह से सीमावर्ती क्षेत्रों से गुजरने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिसकी वजह से प्रदेश में बाढ़ की स्थिति बन रही हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। जिसमें 4 अगस्त तक अच्छी वर्षा की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि उसके बाद बारिश में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार 3 अगस्त को प्रदेश के कई भागों में आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है।
वही मानसून ने दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रों के रास्ते बिहार में एंट्री ली थी। जिसके प्रभाव से बिहार के आरभिंक वक़्त में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, कुछ समय पश्चात् वर्षा में कमी देखी गई थी। जिसकी वजह से बिहार में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। किसानों को अपनी धान की फसलों के बर्बाद होने का डर सता रहा था। खेतों में दरारें नजर आने लगी थी तथा खेतों में लगे धान के बिचड़े सूख रहे थे। हालांकि बारिश के बाद किसानों को खेती में सुधार के आसार नजर आ रहे हैं।


Next Story