बिहार

अगले 2 दिनों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Admin4
21 Dec 2022 9:34 AM GMT
अगले 2 दिनों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
x
पटना। बिहार में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। दिन में धूप खिली और वातावरण में पछुआ का प्रवाह रहा। राजधानी पटना में आज यानी बुधवार को घना कोहरा देखा गया। इस दौरान लोग घरों में दुबके रहें। वहीं बीते 24 घंटों में सबसे ठंडा शहर गया रहा।
मौसम विधाग के अनुसार, राज्य में 2 दिनों के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी होने के साथ ठंड भी बढ़ जाएगी। राज्य भर में पछुआ हवा का प्रभाव है, इस बीच हवा की गति 4 से 6 किमी प्रतिघंटा होने से मौसम अगले 5 दिनों तक शुष्क रहेगा। सुबह के समय तराई वाले क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पटना में बुधवार को पहली भीषण कोहरा देखा गया। सुबह 9:00 बजे तक कोहरा छाया रहा। इस दौरान लोग अपने घरों में दुबके रहे। घने कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी देखी गई।
बता दें कि बीते 24 घंटे में गया सबसे अधिक ठंडा शहर रहा। राजधानी पटना सहित गया भी प्रचंड ठंड की आगोश में है। पटना में विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम है। गया में राज्य का सबसे कम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव होने के कारण सर्दी खांसी और बुखार होने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसी में मौसम के इस बदलते दौर में लोगों को अपनी तबीयत का भी ख्याल रखना बेहद ही जरूरी हो जाता है।
Admin4

Admin4

    Next Story