बिहार

Bihar के इन 12 जिलों में होगी वर्षा, जाने मौसम का हाल

Tara Tandi
23 Jun 2024 5:13 AM GMT
Bihar के इन 12 जिलों में होगी वर्षा, जाने मौसम का हाल
x
Weather Update बिहार: इन दिनों हर राज्य के मौसम का मिजाज बदला बदला सा है कही लोग चिलचिलाती धूप से परेशान है तो कहीं बारिश में मौसम ने गिरावट लाकर मौसम को सुहाना कर दिया हैं। पिछले दिनों को देखा जाए तो आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट आई है जिससे लोगों को गर्मी से काफ़ी राहत मिली है।
देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश ने भीषण गर्मी से काफी राहत दी है। ऐसे में एक बार फिर दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली के ज्यादातर बादल छाए रहेंगे और इस दौरान IMD ने हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आपको बता दे कि दिल्ली के अलावा IMD ने अगले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़,मराठवाड़ा, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश में हल्की वर्षा होने की संभवाना जताई है।
यूपी में इस दिन दस्तक देगा मानसून
उत्तर प्रदेश के मौसम का मिज़ाज इन दिनों बदला हुआ है। क्योंकि प्रदेश में मानसून की दस्‍तक होने वाली है लेकिन इससे पहले गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। IMD के अनुसार, वहां तेज हवाएं और वर्षा होने की सम्भवना जताई है। जिससे लोगो को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। वही मौसम विभाग के अनुसार 27 व 28 जून को उत्तर प्रदेश में आमतौर अधिकांश बादल छाए रहेंगे।
बिहार के इन 12 क्षेत्रों में होगी वर्षा
बात करे अगर बिहार के राजधानी पटना कि तो बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम सामान्य बना हुआ है। वही मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में पटना सहित दक्षिणी भागों में मानसून आगे बढ़ेगा। जिससे 26-28 जून को पटना समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को उत्तरी भागों के 12 जिलों में गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई है, जबकि राजधानी समेत अन्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम ठंडा और सामान्य बना है।
Next Story