बिहार

चंपारण से पूरे देश में सत्ता परिवर्तन की चलेगी आंधी: प्रदीप सिंह

Shantanu Roy
27 Sep 2022 5:48 PM GMT
चंपारण से पूरे देश में सत्ता परिवर्तन की चलेगी आंधी: प्रदीप सिंह
x
बड़ी खबर
मोतिहारी। प्रदेश जनता दल यू के निर्देश पर मोतिहारी में जदयू कार्यकर्ताओ ने सतर्कता जागरुकता मार्च का आयोजन किया।मार्च मीनाबाजार के गांधी टावर से शुरू होकर सरदार पटेल चौक तक किया गया। वही मौके पर जिला के संगठन प्रभारी पूर्व विधायक प्रदेश महासचिव प्रदीप सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि चंपारण से चली बदलाव की बयार पूरे देश मे आंधी बनकर सता परिवर्तन करता है। बिहार के मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार के द्वारा देश के विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए प्रथम चरण में सफल रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मंजू देवी ने किया।जबकी संचालन प्रदेश महासचिव दीपक पटेल ने किया।
Next Story