
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बाद अब सरकार ने सख्ती लगानी शुरू कर दी है. बिहार के कई जिले जहां से होकर गंगा बहती है वहां जिला प्रशासन ने मकर संक्रांति पर गंगा स्नान पर रोक लगा दिया है. हिन्दूस्तान अखबार में छपी खबर के अनुसार सरकार ने यह निर्णय इन जिलों में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बाद लिया है. इसके बाद बिहार के बक्सर, बेगूसराय और भोजपुर, वैशाली में स्थानीय प्रशासन ने गंगा स्नान पर रोक लगाने के आदेश दिया है. मकरसंक्रांति के मौके पर बक्सर के रामरेखा घाट और बेगूसराय के सिमरिया घाट पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. इतने लोगों के एक साथ एक जगह जमा होने पर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने के डर से प्रशासन ने ये निर्णय लिया है. मकरसंक्राति में नदी स्नान का विशेष महत्व है यही वजह है कि प्रचंड ठंड होने के बाद भी श्रद्धालु स्ना नकरने पहुंचते हैं. लेकिन इसबार प्रशान ने कोरोना के खतरे के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि वह घर में ही स्नान करें





