
x
मुजफ्फरपुर। ज़िले के गायघाट में शादी समारोह के दौरान आपसी विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मारपीट में एक अधेड़ की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक शिवदाहा तिरसठ में बुधवार की देर रात एक शादी समारोह के अवसर पर ब्रह्म पूजा के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक 42 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसकी मौत हो गई। जबकि कई लोग इस घटना में घायल हो गए है।
घटना में मृतक की पहचान शिवदाहा गांव निवासी महेन्द्र यादव के 42 वर्षीय बबलू यादव के रूप में हुई है। दूसरे घायल ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए दरभंगा डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान बिन्देशवर यादव के पुत्र पिंटू यादव के रूप में हुई हैं। वहीं पहले पक्ष के घायलों में मनीष कुमार, महाराज कुमार, रहिस कुमार, विवेक कुमार, सोनू कुमार शामिल हैं। दूसरे पक्ष के घायलों में राजनंदन यादव बताया जा रहा है। घटना के बाद आसपास के सभी इलाकों में हड़कंप मच गया हैं।
बता दें की मृतक बब्लू यादव के भतीजी की शादी थी। जहां देर रात दरभंगा जिले के केतुका से बारात आयी थी। वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष के भी बेटी की शादी थी। दोनो के यहाँ बरात आयी हुई थी। ब्रह्म पूजा के दौरान दोनों पक्षों के कुछ युवको के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयीं। जिसके बाद नशे की धूत में दोनो पक्षों की ओर से खूब लाठी डंडे ओर ईट चलने शुरू हो गया। इस दौरान बबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जहाँ इलाज के दौरान उनहोंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर दल बल के साथ गायघाट और बेनीबाद पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मोनू कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के परिजनों से पूछताछ की हैं। थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story