शराब पीने वालों के बीच मचा हड़कंप, कल सुबह से रात तक ताबड़तोड़ छापेमारी

पटना: राजधानी पटना में शनिवार को हुई ताबड़तोड़ छापेमारी से शराब पीने वालों के बीच हड़कंप मच गया। सुबह से शुरू हुई पटना पुलिस की छापेमारी देर रात तक चलती रही। पुलिस की कई टीमें दीघा से लेकर बख्तियारपुर तक छापेमारी करती रहीं। डाकबंगला चौराहा, अशोक राजपथ, पटनासिटी, शास्त्रीनगर, जक्कनपुर सहित कई इलाकों में ब्रेथ एनालाइजर लेकर पुलिस टीम पान और सिगरेट की दुकानों के सामने खड़े लोगों की चेकिंग कर रही थी। होटलों में ठहरने वालों की भी ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गयी। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि हर थानों की पुलिस को सघन जांच करने के निर्देश दिये गये हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





