
x
Bihar बिहार : पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके लखीसराय जिले के सिकंदरा मुख्य मार्ग पर मातासी गांव के समीप शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान महरत गांव निवासी बिनोद मांझी के 26 वर्षीय पुत्र पंकज मांझी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पंकज मांझी अपने कार्य स्थल से छुट्टी लेकर कपड़े खरीदने के लिए सिकंदरा जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह मातासी गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक जाम रहने से इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्पित आनंद और हलसी थानाध्यक्ष राजीव रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और परिजनों को हरसंभव सहायता व न्याय का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और पुलिस को निष्पक्ष जांच का मौका देने की अपील की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा देने और दोषी वाहन चालक को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पंकज मांझी की असामयिक मृत्यु से परिवार व गांववाले गहरे सदमे में हैं। यह हादसा एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोलता है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा उपायों को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।
Tagsहादसेहंगामापुलिसशवकब्जेAccidentsuproarpolicedead bodiesoccupationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





