
x
Patna पटना। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की खबर की सूचना मिलते ही बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का दौर शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल और नगाड़े की थाप पर झूमे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी और जमकर मिठाईयां बांटी गईं।
बिहार भाजपा के अध्यक्ष और उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि हाल में एनडीए को मिली प्रचंड जीत का तोहफा बिहार को मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश के किसी नेता को पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। मंत्री नितिन नबीन कर्मठ, जुझारू और मेहनती नेता हैं, जिनका इनाम आज इन्हें इतना बड़ा दायित्व देकर पार्टी ने दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर नितिन नबीन को हृदय से अभिनंदन एवं असीम शुभकामनाएं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि नितिन नबीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन को राष्ट्रीय फलक पर नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और करोड़ों कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए, 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में महती भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने नितिन नबीन के यशस्वी कार्यकाल के लिए ढेरों मंगलकामनाएं भी दी हैं। जायसवाल ने आगे कहा कि नितिन नबीन की पहचान राजनीति के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में रही है। वे 14 वर्षों से पटना में श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के माध्यम से भव्य रामनवमी का आयोजन करते रहे हैं।
Tagsनितिन नबीनभाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षबिहार भाजपाडॉ. दिलीप जायसवालएनडीए जीतपटना रामनवमी शोभा यात्राराजनीतिक कार्यकर्तासामाजिक कार्यकर्ताबिहार राजनीतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





