
x
Patna पटना। बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार तेज हो गया है। भाजपा और एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने सोमवार को कहा कि उनकी लड़ाई किसी विपक्षी उम्मीदवार से नहीं, बल्कि भाजपा की जीत के अंतर को और बढ़ाने की है। उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर की जनता विकास और संगठन के काम पर एक बार फिर भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी।
नीरज कुमार सिन्हा ने कहा, "मेरी लड़ाई किसी से नहीं है। हमारी चुनौती सिर्फ यह है कि पिछले चुनाव में भाजपा जिस बड़े अंतर से जीती थी, इस बार उस मार्जिन को और बढ़ाया जाए।" उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कई लोग जनता के बीच आते हैं, बड़े-बड़े सपने दिखाते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही गायब हो जाते हैं। इसके विपरीत भाजपा का कार्यकर्ता साल के 365 दिन लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनता और समाधान के लिए प्रयास करता है।
उन्होंने पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले दो दशकों में बांकीपुर में विकास की नई तस्वीर बनी है। उन्होंने मंदिरी नाले पर बने डबल डेकर पुल, एलिवेटेड रोड और वेंडर जोन जैसी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन कार्यों से ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हुई है और छोटे दुकानदारों को भी स्थायी स्थान मिला है। उनके मुताबिक इन विकास कार्यों को जनता आज भी याद करती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की राजनीति केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान करना उसकी प्राथमिकता रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि बूथ स्तर तक पार्टी का मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता इस उपचुनाव में भी भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएगी। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने और विकास की निरंतरता बनाए रखने की अपील भी की। विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि जिन लोगों ने पहले 'जंगलराज' दिया, वे अब धनबल के सहारे चुनाव लड़ रहे हैं। बांकीपुर की जनता 'बहुरूपियों' को भी इस चुनाव में सबक सिखाएगी और भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएगी।
बता दें कि भाजपा ने पहले बांकीपुर सीट से अभिषेक कुमार बंटी को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पारिवारिक कारणों से उनके चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को प्रत्याशी बनाया। यह सीट भाजपा नेता नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद रिक्त हुई थी। इस उपचुनाव में राजद ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज की ओर से प्रशांत किशोर चुनाव मैदान में हैं। चुनाव में भाजपा, राजद और जन सुराज के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की चर्चा है और सभी दलों ने प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
Tagsबांकीपुर विधानसभा उपचुनावबिहार राजनीतिनीरज कुमार सिन्हाभाजपा उम्मीदवारएनडीए चुनाव अभियाननीतीश कुमारनितिन नवीनराजद बिहारप्रशांत किशोरपटना समाचारबिहार चुनावभाजपा समाचारविधानसभा उपचुनावबिहार राजनीति समाचारचुनाव अभियानBankipur Assembly By ElectionBihar PoliticsNeeraj Kumar SinhaBJP CandidateNDA Election CampaignNitish KumarNitin NaveenRJD BiharPrashant KishorPatna NewsBihar ElectionBJP NewsAssembly By PollBihar Politics NewsElection Campaignजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





