बिहार

आनंद विहार-भुवनेश्वर दुरंतो में चोरी की वारदात, कई यात्रियों का सामान मिला

Saba Naaz
27 Jun 2025 8:56 PM IST
आनंद विहार-भुवनेश्वर दुरंतो में चोरी की वारदात, कई यात्रियों का सामान मिला
x
Bihar बिहार : आनंद विहार से चलकर भुवनेश्वर को जा रही 12282 दुरंतो एक्सप्रेस में डकैती की घटना की घटना नहीं बल्कि चोरी हुई है। लूट की अफवाह के बाद रेलवे में अफरा तफरी मच गई थी।
इस घटना की सूचना जैसे ही कंट्रोल तक गई, रेल पुलिस और आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंच गई। यात्रियों से जो पूछताछ की गई है। उसके अनुसार उनके साथ चोरी की घटना हुई है न कि बलपूर्वक लूट की घटना हुई है। गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल को किसी तरह की गलत सूचना चले जाने के कारण चोरी की घटना लूट के रूप में फैल गई।
उन्होंने बताया कि गुरुवार या शुक्रवार की देर रात को समय करीब 02:04 बजे सुबह रेल नियंत्रण द्वारा सूचना दिया गया गाड़ी संख्या 12382 भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस को एसीपी(वैक्यूम) कर दिया गया है।
किमी पोल संख्या 282/10 के पास एसीपी कर कुछ चोर यात्रियों का सामान लेकर उतर गए। उन्होंने बताया कि सूचना के आलोक में तुरंत घटनास्थल की ओर टीम प्रस्थान किया। उन्होंने बताया घटनास्थल परैया और काष्ठा स्टेशन के बीच किमी संख्या 282 /10 के पास पुलिस की टीम पहुंची।
उन्होंने बताया पुलिस के तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने पर चोर यात्रियों का सामान घटनास्थल पर ही फेंक कर भाग गए थे। उन्होंने बताया घटनास्थल से पीड़ित यात्रियों के छह मोबाइल, एक लैपटॉप, चार लेडिस पर्स, एक लैपटॉप बैग बरामद कर लिया गया है। अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध स्थानीय थाना परैया एवं आरपीएफ के सहयोग से आसपास के इलाकों में संदिग्ध एवं अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है।
Next Story