बिहार

ज्वेलरी शॉप में चोरी, हथियारों से लैस 6 बदमाश 12 लाख के गहने लेकर हुए फरार

jantaserishta.com
29 May 2022 7:45 PM IST
ज्वेलरी शॉप में चोरी, हथियारों से लैस 6 बदमाश 12 लाख के गहने लेकर हुए फरार
x
पढ़े पूरी खबर

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के नई बाजार में रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे एक ज्वेलरी शॉप से तीन बाइक पर सवार छह अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने करीब 12 लाख के आभूषण लूट लिए। लूटपाट के बाद सभी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। रास्ते में पिपरा गांव के समीप बदमाशों की फायरिंग में एक होटल संचालक को गोली लग गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ संजीव कुमार व मांझागढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची । घटना के संबंध में बताया गया है कि मांझागढ़ नई बाजार के आभूषण दुकानदार प्रयाग सोनी की दुकान के बाहर रविवार को दोपहर तीन बाइक पर सवार छह बदमाश पहुंचे। इसके बाद हाथ में पिस्टल लिए सभी बदमाश दुकान में घुस कर दुकानदार प्रयाग सोनी के पुत्र संदीप सोनी के साथ मारपीट की। फिर हथियार के बल पर आभूषण लूट लिए। कुछ मिनट में वारदात को अंजाम देकर फायरिंग करते हुए सभी भाग गए।
दुकानदार प्रयाग सोनी ने बताया कि करीब 10 से 12 लाख के आभूषण की लूट हुई है। लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। नाकाबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story