
x
मुंगेर। मुंगेर में अपने दोस्त के बच्चे की जन्मदिन की पार्टी मनाने गया युवक गोली लगने से घायल हो गया। आननफानन में लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटारिया की है।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी अनिल पासवान के पुत्र मुकेश कुमार अपने दो दोस्त राजा और आनंद के साथ कटारिया स्थित अपने दोस्त रब्बी पासवान के बच्चे के घर जन्मदिन की पार्टी में गया था। केक काटने और भोजन कार्यक्रम के बाद डांस का प्रोग्राम शुरू हो गया। लेकिन डांस का प्रोग्राम में मुकेश भाग नहीं लिया और वह बाहर आकर अपने घर दरियापुर लौटने लगा। तभी उसे शीतलपुर के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गोली उसके सीने और पीठ में लगी है। इस संबंध में जन्मदिन की पार्टी मना कर पीछे से लौट रहे उनके दोनों दोस्त राजा और आनंद ने गोलियों की आवाज सुनी और जब नजदीक जाकर देखा तो मुकेश कुमार सड़क पर गिरा हुआ था। उनके दोस्त राजा कुमार का कहना है कि गोली कैसे लगी यह किसी ने नहीं देखा। गोली चलने की आवाज पर जब हमलोग शीतलपुर के पास पहुंचे तो देखा मुकेश खून से लथपथ सड़क किनारे गिरा हुआ था। फिर हमलोग उसे अपने बाइक पर बीच में बिठाकर सदर अस्पताल ले गये।
सदर अस्पताल में डॉक्टर रौशन ने अनुसार मुकेश को दो गोली लगी है। एक गोली पीठ में जबकि दूसरी गोली सीने में लगी है। युवक की स्थिति गंभीर होने की वजह से उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष दलजीत झा का कहना है कि जन्मदिन की पार्टी में एक युवक को गोली लगी है। जिस घर में जन्मदिन की पार्टी थी उस घर के पीछे शराब की बोतल और कुछ ग्लास बरामद हुआ है।उन ग्लासों ने आंशिक शराब भी मिले हैं। ऐसा लगता है कि जन्मदिन की पार्टी के दौरान शराब पार्टी भी चल रही थी। इस दौरान किसी तरह का कोई विवाद हुआ और गोली चली है। घायल युवक के साथ के दो दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story