बिहार

बकाया पैसा मांगना युवक को पड़ा भारी, आरोपियों ने दम्पत्ति जोड़े की पिटाई

Admin4
3 Sep 2023 7:49 AM GMT
बकाया पैसा मांगना युवक को पड़ा भारी, आरोपियों ने दम्पत्ति जोड़े की पिटाई
x
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में कर्ज दिए हुए पैसे को वापस मांगना भारी पर गया है। बता दे की जिलें में 56 हजार रुपए मांगने से नाराज आरोपियों ने दम्पत्ति की मारपीट कर किया जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा ईलाज। गोपालगंज में कर्ज का 56 हजार रुपए मांगने पर आरोपियों ने दंपती की पिटाई कर दी। वही इस घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव की है। घटना में पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए हैं। वही सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। यहां दोनों पति-पत्नी का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। जख्मियों में बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव निवासी शैलेश प्रसाद और उसकी पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई। दरअसल, इस मामले में घायलों के परिजन ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से शैलेश प्रसाद की पत्नी रेखा देवी ने 56 हजार रुपए लोन पर उठाई थी। आरोपियों को पैसे की जरूरत पड़ी। इसके बाद आरोपियों ने शैलेश से कर्ज ले लिया। बताया जा रहा है की कर्ज दिए 4 साल बीत गए हैं। जब भी शैलेश पैसे की मांग करता है, तब आरोपी बात को टाल देते हैं। वही इसी बीच शनिवार को शैलेश ने फिर अपने पैसे की मांग की। इस पर आरोपी आक्रोशित हो गए और शैलेश की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी रेखा देवी के साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया। फिलहाल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दंपती का इलाज चल रहा है। वहीं, इस मामले में बैकुंठपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story