बिहार

युवती के किराए के मकान में युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, युवक के बहन का ये आरोप

jantaserishta.com
22 May 2022 7:56 PM IST
युवती के किराए के मकान में युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, युवक के बहन का ये आरोप
x
पढ़े पूरी खबर

पटना सिटी के बाइपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर स्थित एक युवती के किराए के मकान में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। मृतक की पहचान मालसलामी थाना क्षेत्र के सिमली शहदरा, रामधनी रोड निवासी देवा कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजन युवती पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

देवा के बहनोई सतेंद्र कुमार व बहन बबीता देवी ने बताया कि शनिवार की सुबह आत्महत्या की सूचना मिली। वहां पहुंचकर देखा तो देवा फंदे से झूल रहा था, लेकिन उसका पैर जमीन को छू रहा था। बहन बबीता देवी ने आरोप लगाया कि लड़की ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर देवा की हत्या कर फांसी का रूप दिया है। बाईपास थाने के सब इंस्पेक्टर उपेंद्र राम ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story