बिहार
कुल्हाड़ी से मारकर महिला को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
1 July 2022 6:53 PM GMT

x
बड़ी खबर
बांका। बांका में मकई के खेत में ट्रैक्टर पार करने का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से महिला प्रहार कर महिला जख्मी। परिजनों ने महिला का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया, जहां चिकित्सक डॉक्टर दीपक भगत ने उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना कटोरिया थाना क्षेत्र की तुलसी वरण गांव की है। मौके पर पुलिस ने किया गिरफ्तार। घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरण गांव में शुक्रवार शाम को एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका गांव के गणेश यादव की पत्नी अलखी देवी (४० वर्ष) बताई गई है। घटना को लेकर मृतका के पति के फर्द बयान पर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जिसमें गांव के ही अमीन यादव, रोहित यादव, पप्पू यादव, डब्लू यादव, भवेश यादव, मुकेश यादव सहित 12 महिला- पुरुष को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
जिसमें बताया गया है कि नामजद अभियुक्त महिला द्वारा मकई की बुआई किए गए बारी से होकर अपने ट्रैक्टर को पार कर रहे थे। जानकारी होने पर महिला ने मना किया तो उसके साथ लाठी- डंडे एवं टंगली से मारपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं बीच बचाव करने पहुंचे बेटे अमर कुमार (20 वर्ष) एवं उपेन्द्र यादव (16 वर्ष) को भी मारकर जख्मी कर दिया। परिजनों द्वारा तीनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई। इधर घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा कटोरिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीरज तिवारी, अनि महेश झा, सअनि जनार्दन सिंह स दलबल मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया। वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर नामजद अमीन यादव एवं रोहित यादव को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं पुलिस मामले में नामजद अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Next Story