बिहार

महिला ने की पति की हत्या कर बच्चे को लेकर फरार हुई

Teja
28 Nov 2022 6:37 PM GMT
महिला ने की पति की हत्या कर बच्चे को लेकर फरार हुई
x
पटना। पटना में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और अपने 6 माह के बच्चे को लेकर फरार हो गई। इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 2021 में पटना की रहने वाली युवती से पप्पू कुमार की शादी हुई थी। उस समय शादी के दिन ही कविता ने नींद की गोली खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
क्योंकि वो ससुराल रहने की जगह शहर में रहना चाहती थी। जिसकी बाद बारात वापस लौट गई थी। उसके परिजनों ने समाज के लोगों की मदद से इस टूटे रिश्ते को फिर से जोड़ कर बेटी को ससुराल विदा किया था। ससुराल पहुंचने के बाद वो अपने पति पर पटना शहर में रहने का दबाव बनाती रही। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा होना शुरू हो गया। आरोप है कि बीती रात सोने के दौरान पप्पू कुमार की उसकी पत्नी ने तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी और अपने बच्चे को लेकर फरार हो गई। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। जांच अधिकारी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले मृतक को कोई नशीला पादर्थ खिलाया गया हो। जिसके बाद उसका तकिए से मुंह दबाया गया।


Next Story