बिहार

महिला ने रची थी पति का गला रेत कर हत्या करने की साजिश

Rani Sahu
5 Sept 2022 9:19 PM IST
महिला ने रची थी पति का गला रेत कर हत्या करने की साजिश
x
पूर्णिया में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने अपने पति का गला रेत कर हत्या करने की साजिश रची थी। हालांकि, इस घटना में महिला के पति की जान बच गई। लेकिन, घटना को अंजाम देने के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ भाग कर कटिहार पहुंच गई। यहां प्रेमी भी उस महिला को धोखा देकर वहां से फरार हो गया। इसको लेकर महिला ने जमकर हंगामा मचाया। मामला डंडखोरा प्रखंड के जावरा पहाड़पुर गांव की है।
कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के भेरिया रहिका निवासी अमित कुमार की शादी जावरा पहाड़पुर के रहने वाले लालो देवी के साथ हुई थी। दोनों का दांपत्य जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। इसी दौरान अमित की जान पहचान चांदपुर बेरिया निवासी राकेश मंडल से हुई। अमित के घर राकेश का आना-जाना शुरू हो गया। इसी दौरान राकेश ने लालो देवी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। प्रेम प्रसंग में दोनों घर से भागकर पूर्णिया पहुंच गए।
इसकी जानकारी मिलने के लिए अमित पूर्णिया गया। यहां प्रेमी राकेश ने चाकू से उसका गला काट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद महिला और उसका प्रेमी भागकर कटिहार पहुंच गए। जहां राकेश ने भी महिला को धोखा देकर फरार हो गया। इधर, महिला अपने मायके जबरा पहाड़पुर पहुंच गई।
यहां महिला ने जमकर हंगामा मचाया। महिला ने मीडिया को बताया कि राकेश ने उसे प्रेम जाल में फंसा कर उसे धोखा दिया है। उसी ने उनके पति की हत्या करने की साजिश रची थी। अब महिला पूरा ठीकरा अपने प्रेमी पर फोड़ रही है। महिला की माने तो वह बिल्कुल निर्दोष है।
Next Story