बिहार

पेट्रोल छिड़कर पत्नी ने की आत्मदाह, बचाने गए पति झुलसा

Rani Sahu
24 May 2022 3:26 PM GMT
पेट्रोल छिड़कर पत्नी ने की आत्मदाह, बचाने गए पति झुलसा
x
ररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मझुआ गांव में मंगलवार की सुबह पति से झगड़े के बाद आवेश में आकर महिला (30) शरीर पर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली

अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मझुआ गांव में मंगलवार की सुबह पति से झगड़े के बाद आवेश में आकर महिला (30) शरीर पर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली। जिससे मौके पर ही उसकी की मौत हो गई। पत्नी को बचाने में पति भी गंभीर रूप से झुलस गये। उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। वह सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। हालांकि पुलिस के भय से घटना के बाद परिजन घर बार छोड़ फरार हो गए हैं। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। मृतका बुलबुल देवी मझुआ निवासी अजय सिंह की पत्नी है। मृतका का पति ऑटो चलाने का काम करता है।

बताया जाता है कि मंगलवार की अहले सुबह अजय के घर में जोर शोर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। तब तक महिला की झुलसकर मौत हो चुकी थी। मृतका की सास ,भैंसुर विजय सिंह, उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी सभी फरार हो गए। घटना की सूचना पर मृतका के पिता व नरपतगंज पुलहा निवासी श्याम किशोर सिंह अपने परिजनों के साथ घटनास्थल मझुआ पहुंचे। अगल-बगल के लोगों ने बताया कि बुलबुल का पति अजय ऑटो चलाता है और उसका भाई विजय किराना दुकान चलाता है। अहले सुबह पति-पत्नी के झंझट के बाद बुलबुल ने आग लगा ली और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं आग बुझाने में पति अजय भी गंभीर रूप से झुलस गये।
घायल अजय की बहन ने बताया कि आपसी झंझट में भाभी ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। उसका भाई अपनी पत्नी को बचाने में घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद मृतका के पिता ने कहा कि घटना की सूचना पर वे लोग यहां आए हैं मगर घटना कैसे हुई यह जानकारी नहीं है। वहीं थानाध्यक्ष एनके यादवेन्दु ने बताया कि घटना के संबंध में किसी तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। किसी भी पक्ष से शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।


Next Story