बिहार

मौसम ने बदली करवट! उत्तर बिहार के इन जिलों में आंधी और गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट भी जारी

Sarita
23 May 2022 8:04 AM IST
The weather has changed! In these districts of North Bihar, there is a possibility of rain and thunder, yellow alert also issued
x

फाइल फोटो 

बिहार में आंधी पानी का सिस्टम सक्रिय है। सोमवार को भी राज्यभर में आंधी पानी और गरज के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में आंधी पानी का सिस्टम सक्रिय है। सोमवार को भी राज्यभर में आंधी पानी और गरज के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने सांख्यकीय मॉडल और रडार के संकेतों के आधार पर सोमवार को राज्यभर के लिये येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक पूरे प्रदेश में पुरवा व दक्षिण पुरवा हवा का प्रभाव बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा का प्रवाह लगातार जारी रहने से पूरे प्रदेश के मौसम में बदलाव की स्थिति देखने को मिल रही है। जिसके प्रभाव से राज्य के अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है।

आंधी पानी एवं बादलों के छाने से पटना सहित राज्य भर के लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई जिलों में मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को पटना समेत प्रदेश के सभी जिलों के एक दो स्थानों पर बिजली चमकने के साथ मेघ गर्जन और हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहेगी। उत्तर बिहार में अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी है।
क्या है मौसमी सिस्टम
पूर्व पश्चिम ट्रफ-लाइन दक्षिण पश्चिम उत्तरप्रदेश में बने चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र झारखंड तक दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश से होकर गुजर रही है। इन सभी के कारण आंधी-पानी का सिस्टम प्रदेश में बने रहने के आसार हैं। इन सभी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बगहा में सर्वाधिक 40 मिमी बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तरी भागों के पश्चिमी चंपारण के बगहा में सर्वाधिक 40 मिमी बारिश दर्ज किया गया। साथ ही राज्य के दक्षिण पश्चिमी भाग में भी लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं पश्चिमी चंपारण के चनपटिया में 37.2 मिमी, गौनाहा में 31.4 मिमी, दरभंगा के जैली में 29.2 मिमी, पूर्वी चंपारण के महिषी में 28.6 मिमी, पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 22.1 मिमी, शिवहर के डुमरी में 20.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। दक्षिण बिहार में कैमूर में 2.3 मिमी, रोहतास में 1.7 मिमी, औरंगाबाद में 4.3 मिमी, नवादा में 2.7 मिमी, जमुई में 7.7 मिमी, बांका में 4.1 मिमी बारिश हुई है। औरंगाबाद में देर रात ओला गिरने की घटना हुई।
इन जिलों के तापमान में वृद्धि
रविवार को पटना के अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बक्सर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नमी युक्त पूर्वी हवा के कारण पटना का मौसम अगले तीन दिनों तक सामान्य बने रहने के आसार हैं। पटना व इसके आसपास क्षेत्रों में तीन दिनों तक आकाश में बादल छाए रहने, बिजली चमकने का पूर्वानुमान है।
पिछले 24 घंटे में सुपौल व फारबिसगंज में एक डिग्री, पूर्णिया में 0.7 डिग्री, अररिया में दो डिग्री, कटिहार में 1.5 डिग्री, सबौर में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं पटना में 1.5 डिग्री, बक्सर 3.7 डिग्री, रोहतास 5.8 डिग्री, औरंगाबाद 5.6 डिग्री, गया 2.9 डिग्री, नवादा 3.7 डिग्री, नालंदा 1.5 डिग्री, वैशाली 0.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर 0.4 डिग्री, दरभंगा 0.2 डिग्री, बेगूसराय 0.2 डिग्री, बांका 1.6 डिग्री, जमुई 1.9 डिग्री, शेखपुरा 2.5 डिग्री, समस्तीपुर 0.1 डिग्री, सीतामढ़ी 0.8 डिग्री, पूर्वी चंपारण में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
पटना- 34.8
बक्सर- 36.4
रोहतास- 35.6
औरंगाबाद- 34.1
गया- 34.7
नालंदा- 34.2
वैशाली- 33.5
मुजफ्फरपुर- 31.0
नवादा- 34.7
भागलपुर- 33.5
सुपौल- 31.4
पूर्णिया- 31.4
Next Story