
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा पर अचानक यमुना नदी के भारी दबाव के कारण बक्सर में गंगा उफान पर है। शनिवार से रविवार के बीच पांच गुना से भी अधिक रफ्तार बढ़ गई है। उधर, प्रयागराज में रविवार की शाम तक यमुना के भारी दबाव के कारण छह सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ने की सूचना है। फिलहाल गंगा के बढ़ते जलस्तर से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बक्सर में शुक्रवार की सुबह आठ बजे एक सेमी की रफ्तार बनी हुई थी। यह रफ्तार पूरे दिन बनी रहने के बाद देर शाम इसमें तेजी आनी शुरू हो गई और आधी रात तक रफ्तार बढ़कर दो सेमी की हो गई। शनिवार से लेकर रविवार की सुबह तक दो सेमी की रफ्तार बनी रही। लेकिन दोपहर बाद रफ्तार में तेजी आने लगी और बढ़कर तीन फिर शाम होने तक पांच सेमी तक पहुंच गई है। इस प्रकार रविवार की सुबह आठ बजे 56.61 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, सुबह 10 बजे तीन सेमी की रफ्तार से 56.67 मीटर दर्ज किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे चार सेमी की रफ्तार से 56.75 मीटर जबकि शाम चार बजे 56.93 और शाम पांच बजे पांच सेमी की रफ्तार से 56.98 मीटर दर्ज किया गया है।बक्सर में शुक्रवार की सुबह आठ बजे एक सेमी की रफ्तार बनी हुई थी। यह रफ्तार पूरे दिन बनी रहने के बाद देर शाम इसमें तेजी आनी शुरू हो गई और आधी रात तक रफ्तार बढ़कर दो सेमी की हो गई। शनिवार से लेकर रविवार की सुबह तक दो सेमी की रफ्तार बनी रही। लेकिन दोपहर बाद रफ्तार में तेजी आने लगी और बढ़कर तीन फिर शाम होने तक पांच सेमी तक पहुंच गई है। इस प्रकार रविवार की सुबह आठ बजे 56.61 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, सुबह 10 बजे तीन सेमी की रफ्तार से 56.67 मीटर दर्ज किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे चार सेमी की रफ्तार से 56.75 मीटर जबकि शाम चार बजे 56.93 और शाम पांच बजे पांच सेमी की रफ्तार से 56.98 मीटर दर्ज किया गया है।