
x
Patna पटना। बीएमसी चुनाव में भाजपा गठबंधन को मिली जीत के बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया। इस दौरान मंत्री दिलीप जयसवाल भी मौजूद थे। जश्न के बीच मिठाइयां बांटी गईं और आतिशबाजी भी की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। महाराष्ट्र के भाजपा-एनडीए के कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी को जनता का निरंतर और व्यापक समर्थन मिल रहा है। यह ऐतिहासिक जनादेश महायुति सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी निर्णयों पर जनता की दृढ़ मुहर है। इस अपार समर्थन और विश्वास के लिए महाराष्ट्र की जनता का हृदय से अभिनंदन एवं आभार।
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि जनता जनार्दन का विश्वास, भाजपा के साथ। महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त यह प्रचंड बहुमत पीएम मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों और उनके सुशासन के प्रति जनता के अटूट विश्वास की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कुशल नेतृत्व व ओजस्वी मार्गदर्शन में महाराष्ट्र आज प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। यह ऐतिहासिक परिणाम स्पष्ट करता है कि जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकार कर विकासवाद और पारदर्शी शासन को चुना है। मैं इस गौरवपूर्ण विजय के लिए महाराष्ट्र की देवतुल्य जनता का हृदयतल से आभार व्यक्त करता हूं और अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को नमन करता हूं। भाजपा की यह जीत विकसित भारत के निर्माण में एक और सशक्त अध्याय जोड़ेगी।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में भाजपा, महायुति को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है। यह विजय संगठन की ताकत, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जन-जन के विश्वास का उत्सव है। सभी विजयी प्रत्याशियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई।
Tagsबीएमसी चुनावभाजपागठबंधनजीतबिहारसंजय सरावगीदिलीप जयसवालजश्नपार्टी कार्यालयमंत्रीकार्यकर्तामिठाइयांआतिशबाजीप्रधानमंत्री मोदीविकास कार्यसुशासनजनता का समर्थनमहाराष्ट्रमहायुति सरकारपारदर्शी शासनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





